लखनऊः आई0ए0एस0 एस0पी0 गोयल को कर्मचारियों, शिक्षकों ने दी बधाई
August 01, 2025
लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ0प्र0 के अध्यक्ष वी0पी0 मिश्र महासचिव शशि कुमार मिश्रा, संयोजक सतीश कुमार पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संगठन प्रमुख संदीप बडोला, अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत महामंत्री अतुल मिश्र, राजकीय निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा महासचिव घनश्याम , वन विभाग कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव आशीष पांडेय, फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ,माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव आशीष सिंह आदि ने मुख्य सचिव के पद पर असीन होने के लिए एस0पी0 गोयल आई0ए0एस0 को लाखों कर्मचारियों शिक्षकों की ओर से हार्दिक बधाई देते है। आशा व्यक्त की है कि उ0प्र0 के कर्मचारियों की बहुत सारी समस्याएं है, जिन पर प्राथमिकता से हल करने में उन्हें पूरा सहयोग देने की कृपा करे। समस्याएं सालों से लम्बित है। मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि व्यक्तिगत बैठक करके समस्याओं का हल निकालकर समाधान किया जाए।