रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही! कीव में किया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला
July 04, 2025
रूस और यूक्रेन के बीच जंग भयावह होती जा रही है। रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार एक के बाद एक घातक अटैक किए जा रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जंग बीते तीन साल से भी अधिक समय से जारी है। इन तीन वर्षों की जंग में रूस ने अब शुक्रवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। रूस की ओर से किए गए हमलों में 23 लोग घायल हो हुए हैं और राजधानी के कई जिलों में भारी नुकसान की खबर है।
रूस की वायुसेना के मुताबिक उसने रात में यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल हमले किए। अधिकतर हमले शाहिद ड्रोन से किए गए जबकि 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। कीव में तैनात एपी के संवाददाताओं के मुताबिक पूरी रात ड्रोन की गड़गड़ाहट, धमाकों तथा मशीन गन से गोलीबारी की आवाजें सुनीं गईं।