लखनऊ: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन! डिप्टी सीएम, महानगर अध्यक्ष, विधायक समेत कई भाजपा नेताओं पदाधिकारी ने जन्मदिन की दी बधाई शुभकामनाएं
July 10, 2025
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री,भारतीय जनता पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बता दें कि जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की गई। वहीं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर द्वारा भी हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड पाठ सहित विभिन्न आयोजन किये गये। वहीं हनुमान सेतु मंदिर पार्किंग स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, मुकेश शर्मा,विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव द्वारा सुंदरकांड पाठ व आरती पूजन के उपरांत अतिथियों द्वारा विशेष रूप से बनवाए गए 74 किलो के बड़े लड्डू का केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अतिथियों को तुलसी की माला, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक का आज जन्मदिन है और उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं ।भारत माता की सेवा करने का जो उन्होंने संकल्प लिया है उस संकल्प के साथ सेवा में अनवरत आगे बढ़ते रहे प्रभु से प्रार्थना है। कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ता के साथ कार्य करने की अद्भुत क्षमता है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा मंत्री के रूप में नकल अध्यादेश लाकर उत्तर प्रदेश के युवाओं की शिक्षा को एक नई दिशा दी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के रूप में ऐसा रत्न प्राप्त हुआ जिनकी सेवाओं से पूरा विश्व अवगत है। ऑपरेशन सिंदूर और अन्य मिशनों के माध्यम से आतंकवादियों के अड्डों को खत्म करने का कार्य किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी ने लखनऊ में विकास का जो सपना देखा था उसे आदरणीय राजनाथ सिंह जी पूरा करने का कार्य कर रहे है। लखनऊ में दर्जनों की संख्या में फ्लाई ओवर निर्माण, रिंग रोड,एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण शाहिद अनेकों कार्यों से लखनऊ मॉडल के रूप में उभरा है।हम सभी उनके शतायु जीवन के लिए प्रार्थना करते है। वहीं मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ 70 वर्ष आयु से अधिक के 11 कार्यकर्ताओं, और 11 स्वतंत्रता सेनानियों, का सम्मान व अभिनंदन भी किया गया। चार धर्म गुरुओं का भी सम्मान व अभिनंदन किया गया। वहीं सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में मनोहर सिंह, संयुक्ता भाटिया, ब्रजकिशोर द्विवेदी,सुशील भट्ट, विनोद सोनकर, श्री रामचंद्र चैरसिया, जी एन सेठ , राजेंद्र श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पुरी, बिंदेश्वरी जायसवाल प्रेम सिंह रावत को सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षद गणों और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा 74 बड़े दीप जलाए गए और आरती पूजन करके एवं ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।