मैनपुरीः कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बाजरे के बीज का निःशुल्क वितरण किया
July 12, 2025
किशनी/मैनपुरी। सरकार कृषि को बढ़ावा देते हुए मोटा अनाज पैदा करने को प्राथमिकता दे रही है। इसीके चलते सरकार प्रतिवर्ष लाखों टन मोटे अनाज का निःशुल्क वितरण किसानों को कराती है।इस वर्ष भी जनपद के राजकीय बीज गोदामों पर बाजरे का बीज वितरित किया जा रहा है। इसी के चलते कस्बा किशनी स्थित राजकीय बीज गोदाम पर शनिवार की सुबह किसानों को निशुल्क बाजार का बीच वितरित किया गया। इस मौके पर एडीओ कृषि नरेश राठौर ने बताया कि क्षेत्र के जो भी किसान बाजरे की फसल पैदाकरना चाहते हैं और जिनको बाजरे का बीज मुफ्त में चाहिए वह अपना आधार कार्ड लेकर बीज गोदाम पर आए और पॉश मशीन में अंगूठा लगवा कर बीज प्राप्त कर ले। शनिवार को बीज प्राप्त करने वालों में राजकुमार शाक्य गंगा सिंह शाक्य रामनाथ शाक्य श्री राम यादव लाल सिंह शाक्य देव कुमार शाक्य सूरज सिंह शाह यादव बलदेव यादव प्रभु यादव सहदेव यादव आदि मौजूद रहे।