लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। सुबह से शुरू हुए इस कार्यक्रम में करीब 50 से अधिक लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री एक एक कर सभी पीड़ितों के पास खुद गए। उनकी बात सुनी, प्रार्थना पत्र लिया। एक पिता ने अपनी दिव्यांग बच्ची के लिए मोटर ट्राईसाइकिल की मांग की। मुख्यमंत्री ने उनका प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर ही अधिकारियों को वह प्रार्थना देते हुए तत्काल मोटर ट्राईसाइकिल देने का निर्देश दिया। इस दौरान फरियादों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, राजस्व, परिवार विवाद और अवैध कब्जे जैसे कई गंभीर विषयों की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि ष्उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिकायतकर्ता को न केवल सुनना, बल्कि उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना ही असली सुशासन है।ष् उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मामले में टालमटोल न हो और पूरी संवेदनशीलता से हर शिकायत का समाधान किया जाए।