Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोग अब बख्शे नहीं जाएंगे-उमाशंकर वर्मा


बाराबंकी। संस्था विरोधी बयानबाजी और अव्यवस्थित गतिविधियों में लिप्त सदस्य अब बख्शे नहीं जाएंगे।मुंशी रघुनन्दन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय के सचिव उमाशंकर वर्मा ने यह तीखा बयान जारी करते हुए कॉलेज के वातावरण को दूषित करने की कोशिश कर रहे असंवेदनशील तत्वों के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही के संकेत दे दिए हैं।महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे यह  स्पष्ट किया  गया है कि कुछ सदस्य ,सदस्याएं लगातार संस्था के प्रति अमर्यादित और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे थे, जिससे संस्था की गरिमा और अनुशासन दोनों को ठेस पहुंच रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति ने उन्हें तात्कालिक रूप से  छह वर्ष के लिए सदस्यता से निलंबित कर दिया है।प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष न्याय के सिद्धांत पर चलते हुए दोषियों को उचित सुनवाई का अवसर दिया जाएगा, ताकि गुण-दोष के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जा सके। निलंबित सदस्यों से नियत समय में लिखित उत्तर मांगा गया है, जिसके बाद  कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस घटनाक्रम ने न केवल महाविद्यालय परिसर में हलचल मचा दी है, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में अनुशासन और मर्यादा की पुनर्परिभाषा का भी संदेश दिया है। सचिव उमाशंकर वर्मा  ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब संस्थागत गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |