Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नाश्ते में बनाएं मलाई का पराठा, चीज पनीर का स्वाद भी लगेगा फीका


पराठे ज्यादातर घरों में बनते हैं। आलू, प्याज, गोभी और पनीर के पराठे लोगों को खूब पसंद होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मलाई का पराठा खाया है। जी हां दूध में पड़ने वाली मलाई से पराठा भी बन जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि मलाई से पराठा कैसे बनता होगा और इसका स्वाद कैसे लगता होगा। मलाई का पराठा खाने में चीज और पनीर के पराठे से भी ज्यादा टेस्टी बनता है। जानिए मलाई पराठा की रेसिपी।
मलाई पराठा रेसिपी

पहला स्टेप- मलाई का पराठा बनाने के लिए गेहूं का आटा गूंथ लें। ध्यान रखें आपको पराठे के लिए एकदम नरम आटा गूथकर तैयार करना है। आटे 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- अब एक बाउल में मलाई लें। मलाई गाढ़ी होनी चाहिए और उसमें दूध बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। आप 1-2 दिन पुरानी मलाई का इस्तेमाल करें जो फ्रिज में रखने पर हल्की जम जाती है। मलाई को हल्का फेंट लें।

तीसरा स्टेप-
अब आटे से 2 बराबर साइज की लोई लें। मीडियम पराठे के हिसाब से लोई का साइज रखें। एक लोई को रोटी जैसा बेल लें और प्लेट में रख लें। अब दूसरी लोई को भी रोटी जैसा बेल लें। अब एक लोई पर चम्मच से मलाई लगाएं।

चौथा स्टेप- मलाई के ऊपर पिसी चीनी या बूरा डालें। मिठास अपने हिसाब से रखें और ऊपर से इलायची पाउडर, पिस्ता बारीक कटे या ड्राई फ्रूट्स का पाउडर, नारियल पाउडर डालकर तैयार करें। अब जो दूसरी रोटी बेली हुई है उसे ऊपर से रखकर कॉर्नर को बंद कर दें।

पांचवां स्टेप- आप चाहें तो पराठे को 1-2 बार बेलन से हल्का और बढ़ा लें। अगर पराठा फटने का डर है तो ऐसे ही दोनों रोटियों को चिपकाकर तवे पर डालकर मीडियम फ्लेम पर पराठे को सेंक लें। मलाई पराठे को देसी घी में सेंक कर खाएं।

छठा स्टेप- ये पराठा खाने में इतना टेस्टी लगता है कि आपको किसी मिठाई की जरूरत नहीं होगी। एकदम मीठा और स्वाद से भरपूर मलाई पराठा बनकर तैयार है। बच्चों को इस तरह बना मलाई का पराठा खूब पसंद आता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |