छिबरामऊ/कन्नौज। नगर के पास लक्षीराम नगला में बोधि वृक्ष पूजन के साथ विश्व के सबसे उंचे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का निर्माण शुरू हो गया।
लखनऊ से आए आर्किटेक्ट कुलदीप शाक्य ने बताया 25 फीट लंबे और 25 फीट चैड़े क्षेत्र में 40 फीट गहरी 16 बोरिंग की जाएगी। इसके ऊपर चुनार पत्थर के 10 फीट लंबे और 10 फीट चैड़े फाउंडेशन को रखा जाएगा। इस फाउंडेशन के ऊपर पत्थर का बना 108 फीट ऊंचा अशोक स्तंभ स्थापित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के सदस्य भिक्षु शीलरतन ने कहा आज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के जन्मदिन पर यह शुभ कार्य प्रारंभ हो रहा है। बोधि वृक्ष (पीपल) की महिमा का बखान करते हुए उन्होंने कहा इसके नीचे बैठकर ही भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। यह ऐसा वृक्ष है जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। ओमकार शाक्य और उनकी टीम के सदस्य भारत की इस धरोहर को श्रीलंका से लेकर यहां आए। इसे आज अशोक स्तंभ के पास पूजा पाठ के साथ स्थापित किया गया। उन्होंने प्रिया शाक्य के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा इन दिनों वर्षा वास चल रहा है। ऐसे समय में बड़ी संख्या में भिक्षुओं को भोजन दान करके प्रिया ओम शाक्य ने पुण्य का कार्य किया है।
इस अवसर पर भंते चेतसिक बौद्ध, अमित शाक्य संकिसा, जीतू शाक्य, स्वतंत्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, प्रमोद यादव, रमेश बाबू बौद्ध, रिंकू गुप्ता, रमेश शाक्य, रामेंद्र शाक्य, चंचल शाक्य, आदित्य विक्रम सिंह, मदन सिंह , नवनीत व पिंटू शाक्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने अपने जन्मदिन पर ओमकार शाक्य के साथ नारियल फोड़ कर तहसील रोड के निर्माण का शुभारंभ किया। लगभग 35 लाख रुपए से बनने वाली यह सड़क 470 मीटर लंबी है। 3.75 मीटर चैड़ी डामर रोड के दोनों तरफ एक एक मीटर चैड़ा खड़ंजा बनेगा। यह रोड लक्षीराम नगला को सीधे तहसील रोड से जोड़ेगी।