लखनऊ: प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, महानगर अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना मन की बात कार्यक्रम
July 27, 2025
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अत्यंत लोकप्रिय ष्मन की बातष् कार्यक्रम का 124वां संस्करण लखनऊ महानगर में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव सहित प्रदेश पदाधिकारीयों ,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर क्षेत्र वासियों के साथ सुना। वहीं मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत बूथों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने केंट मंडल 3 की बूथ संख्या तीन पर वृक्षारोपण किया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधानसभा में बूथ संख्या 288 पर, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केसरी खेड़ा वार्ड की बूथ संख्या 61 पर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने विराम खंड, गोमती नगर में,नीरज सिंह ने रफी अहमद किदवई वार्ड की बूथ संख्या 313 पर, एमएलसी मुकेश शर्मा ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या 394 पर, महापौर सुषमा खर्कवाल ने सनराइज पब्लिक विद्यालय कल्याणपुर में, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में बूथ संख्या 261 पर, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने गोमती नगर में बूथ संख्या 345 पर,मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना और उसके बाद वृक्षारोपण अभियान चलाया।
