प्रतापगढः बार एवं बेंच के बेहतर समन्वय से न्यायिक अवधारणा को बनायें मजबूत-न्यायमूर्ति मंजूरानी
July 26, 2025
प्रतापगढ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजूरानी चैहान ने बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय के जरिए न्यायिक अवधारणा की मजबूती पर जोर दिया है। शनिवार को यहां न्याय भवन में सिविल बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मंजूरानी ने कहा कि जरूरतमंद को न्याय मिलने के लिए पीड़ितो के दर्द को महसूस करना होगा। उन्होने अधिवक्ताओं से कहा कि विधिक क्षेत्र में ज्ञान अर्जित करते हुए न्यायिक सुचिता के वातावरण को मजबूती प्रदान करे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने सिविल बार एसोसिएसन के द्वारा रखी गयी समस्याओं के समुचित समाधान का भी अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया। समारोह का शुभारंभ न्यायमूर्ति मंजूरानी व जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी व सीजेएम कुमुद उपाध्याय एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वादकारियों को सही समय पर न्याय दिलाने के लिए अदालतों में अधिकाधिक कामकाज के संकल्प को मजबूती दी जानी चाहिए। एसीजेएम आकृति गौतम ने बेंच की ओर से न्यायिक कामकाज में पारदर्शिता का भरोसा दिलाया। सिविल बार के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता घनश्याम शुक्ला ने किया। रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सुगम न्याय की अवधारणा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की ओर से सिविल बार एसोशिएसन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पंकज उपाध्याय व आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने न्यायमूर्ति मंजूरानी चैहान को स्मृति चिन्ह व बुकें प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं बार एसोसिएसन के पदाधिकारियों ने जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अपर जिला जज बाबूराम, सीजेएम कुमुद उपाध्याय, एसीजेएम आकृति गौतम, न्यायिक मजिस्टेªट प्रशान्त सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लालगंज के अधिवक्ताओं की ओर से संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजूरानी चैहान को मान पत्र सौपा। संयोजन पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव व अधिवक्ता वैभव पाण्डेय ने किया। समारोह में एसडीएम वाचस्पति, सीओ अमरनाथ गुप्ता, दि बार एसोसिएसन के अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजूरानी चैहान ने न्यायिक कक्षों का अवलोकन किया। उन्होने जिला जज से न्यायिक कक्षों के वातानुकूलित किये जाने का प्रस्ताव भेजवाये जाने को कहा। प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजूरानी चैहान ने न्याय भवन परिसर में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के संयोजन में आम, महुआ, नीम, जामुन आदि के छायादार पौधों का रोपण भी किया। इस मौके पर रामखेलावन सरोज, डीएस मिश्र, पवन शुक्ल, राजीव शुक्ला, दिनेशमणि त्रिपाठी, संतोष तिवारी, अशोक शुक्ला, रमाकांत तिवारी, जियालाल, जयन्त यादव, जुग्गी मिश्र, योगेश उपाध्याय, खुर्शीद आलम, अनिल शुक्ल, रोशनलाल आदि मौजूद रहे। इसके पहले कुण्डा न्याय भवन परिसर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजूरानी चैहान को गॉड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।