Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: नाग पंचमी पर पेश की मिसाल! पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया गुड़िया पीटने का आयोजन! नगर पंचायत परिसर में उमड़ा जनसैलाब, लोक परंपरा जीवंत


मुसाफिरखाना/अमेठी।
नगर पंचायत मुसाफिरखाना में मंगलवार को पारंपरिक लोक उत्सव श्गुड़िया पीटनेश् का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सावन महीने की इस अनूठी परंपरा को निभाने के लिए नगर पंचायत परिसर में बड़ी संख्या में नगरवासी, महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर वर्ष की भांति इस बार भी गुड़िया के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पहले विधिवत रूप से गुड़िया की सजावट की गई। रंग-बिरंगे वस्त्रों और आभूषणों से सजी गुड़िया को पारंपरिक गीतों के बीच नगर की महिलाओं ने घेरे में लिया और ढोल-मंजीरों की थाप पर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए पूरे उल्लास के साथ रस्म अदायगी की। इसके उपरांत गुड़िया पीटने की रस्म निभाई गई, जो सांकेतिक रूप से नकारात्मकता और बुराइयों के अंत का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के  सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया और इस सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की आवश्यकता पर बल दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्सव को रंग-बिरंगा बना दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ष्ऐसी सांस्कृतिक विरासतें हमारे समाज को जोड़ती हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से अवगत कराती हैं। नगर पंचायत हमेशा इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि आज भी छोटे कस्बों में लोक परंपराओं की जड़ें गहरी हैं और लोगों के दिलों में उनकी खास जगह बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |