अमेठीः प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/द्रायल्स का होगा आयोजन
July 28, 2025
अमेठी। शासन के निर्देश के क्रम में उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल/कबड्डी/जिम्नास्टिक एवं प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयनध्ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता जिला स्तर पर 29.07.2025 को, मण्डल स्तर पर अयोध्या में 31.07.2025 को तथा प्रदेश स्तर दिनांक 01 से 08 अगस्त, 2025 तक वाराणसी में, प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता जिला स्तर पर 29.07.2025 को, मण्डल स्तर पर अयोध्या में 30.07.2025 को तथा प्रदेश स्तर पर दिनांक 04 से 06 अगस्त, 2025 तक आगरा में, प्रदेशीय स्तरीय समन्वय सीनियर महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता जिला स्तर पर 29.07.2025 को मण्डल स्तर पर 30.07.2025 को अयोध्या में तथा प्रदेश स्तर पर दिनांक 04 से 06 अगस्त 2025 तक आगरा में, प्रदेशीय स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता जिला स्तर पर 29.07.2025 को, मण्डल स्तर पर 30.07.2025 को अयोध्या में तथा प्रदेश स्तर पर दिनांक 02 से 05 अगस्त, 2025 तक आगरा में आयोजित होंगे। उक्त खेल का जिला स्तर चयनध्ट्रायल्स उक्त तिथि को सायं 04.00 बजे डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम. अमेठी में आयोजित कराया जायेगा। खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।