Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

क्रिकेट की गेंद खोजने टैंक में उतरा मासूम, डूबने से हुई मौत


जिले के कच्ची विसा भवन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बच्चे की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा क्रिकेट की गेंद ढूंढने के लिए पानी के टैंक में उतरा था। यह टैंक गणेश विसर्जन के लिए बनाया गया था। हालांकि बारिश की वजह से इसमें पानी ज्यादा भर गया था, जिससे बच्चे को इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया। गेंद ढूंढने के दौरान पानी में उसका पैर फिसल गया, जिससे वह डूब गए। मृतक की पहचान 10 वर्षीय महेश कमल थापा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था।

दरअसल, मृतक महेश के पिता मुलतः नेपाल के रहने वाले हैं। कुछ साल पहले अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ काम की तलाश में पूरा परिवार नागपुर आ गया। यहां काम भी मिल गया और ये लोग यहीं पर बस गए। गुरुवार को महेश कच्ची विसा मैदान में क्रिकेट खेलने चला गया। लगभग एक घंटे तक महेश वहीं पर खेलता रहा। मैदान के एक हिस्से में गणेश विसर्जन के लिए बड़ा टैंक तैयार किया गया है। खेलते समय महेश की गेंद विसर्जन टैंक के पास गुम हो गई। आस-पास तलाश करने के बाद भी गेंद नहीं मिली तो महेश टैंक में उतर गया।

महेश टैंक में उतरकर गेंद ढूंढने की कोशिश करने लगा और उसका एक दोस्त चेतन बाहर खड़ा होकर इंतजार करने लगा। महेश पानी में अपनी गेंद ढूंढता हुआ गहराई में चला गया। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह पानी में गिर गया और डूब गया। चेतन ने टैंक के भीतर देखा तो महेश गायब था। इसके बाद उसने मैदान पर मौजूद एक व्यक्ति को महेश के टैंक में डूबने की जानकारी दी। बाद में लकड़गंज पुलिस और फायर स्टेशन को इसकी सूचना दी गई। तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महेश को टैंक से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक महेश की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |