बाराबंकीः कार्यकर्ताओं के जोश ने भरी कांग्रेस में नई ऊर्जा! कार्यकर्ता ही संगठन की आत्मा, इन्हीं के बूते लौटेगा सुनहरा दौर- मोहसिन
July 17, 2025
बाराबंकी। कार्यकर्ता किसी भी संगठन की आत्मा होता है, और जब वही कार्यकर्ता नई ऊर्जा और सोच के साथ जागता है, तो संगठन को कोई नहीं रोक सकता यह बाते कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को रामनगर एवं सिरौलीगौसपुर में बैठक के दौरान काग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनगर के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पांडेय और सिरौलीगौसपुर के ब्लॉक अध्यक्ष मुरली रावत ने की।मो. मोहसिन ने आगे कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर, कांग्रेस की जड़ों को फिर से मजबूत करना है।उन्होंने पूर्व सांसद पीएल पुनिया और वर्तमान सांसद तनुज पुनिया द्वारा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सांसद राहुल गांधी तक इस अभियान की सकारात्मक गूंज पहुंच रही है, जिससे स्पष्ट है कि जिले की यह आग उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन की चिंगारी बन रही है।बैठक का संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष रामहरख रावत ने कहा कि यह अभियान न केवल नए चेहरों को पार्टी से जोड़ रहा है, बल्कि वर्तमान सरकार को भी बेचैन कर रहा है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही परिवर्तन की नींव रखेंगे।बैठक में जिला प्रवक्ता केसी श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नेकचंद त्रिपाठी, अनुराग यादव, आरडी. राव, संजीव मिश्रा, धनंजय सिंह, अनूप सिंह, अमित त्रिवेदी, अनीता सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।