Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: धूमधाम से मना रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन


लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और अन्य भाजपा नेताओं ने मिलकर केक काटा और उपस्थित सभी लोगों को लड्डू वितरित कर खुशियाँ मनाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए देश सेवा में उनके निरंतर योगदान की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |