मिर्जापुर: 25 पैकेट अवैध देशी शराब (टेट्रा पैक) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
July 14, 2025
मिर्जापुर। सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को उप-निरीक्षक सुशील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम महमदवा मोड़ के पास से अभियुक्त गुड्डू निषाद पुत्र पुन्नू लाल निवासी बनकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को 25 पैकेट देशी शराब (टेट्रा पैक) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
