Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया गया जन्मदिन

 


अमेठी। विकास खंड क्षेत्र में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भेंटुआ मंडल अध्यक्ष निमिषा त्रिपाठी के नेतृत्व में साधू सिंह स्मारक जूनियर हाईस्कूल टिकरी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निमिषा त्रिपाठी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महात्मा तिवारी ने की। कार्यक्रम में शामिल बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता गोविंद सिंह चैहान ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था उनका जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। उन्होंने नेहरू सरकार के तुष्टीकरण के विरोध में सरकार से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। जब नेहरू सरकार ने अनुच्छेद 370 के जरिए कश्मीर को अलग राज्य दर्जा दिया तो इसके खिलाफ सबसे पहली आवाज श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही उठाई थी। उस समय उन्होंने नारा दिया था कि श्एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगेश्। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद के सपनों को साकार किया है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करके कश्मीर को भारत के संविधान के अनुसार शेष भारत से जोड़ा गया और एक संविधान, एक प्रधान के साथ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से भी जोड़ा गया। श्री सिंह ने आगे कहां कि आज हमारे देश का प्रधानमंत्री किसी दूसरे देश में जाता है तो उसे देश का प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर आकर के हमारे देश के प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत करते है पूर्व और भी सरकार थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ करता था। इस मौके पर पूर्व मंडल मंत्री राजीव शुक्ल,महामंत्री रामेंद्र जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा वाजपेई, पूर्व महामंत्री रत्नाकर त्रिपाठी, एडवोकेट कालिका प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |