Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ने का काम किया था।

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करने पहुचे थे प्रदेश अध्यक्ष।


सोनभद्र। रामगढ़ शिल्थम पटना में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन अंजनी पटेल  (जिलाध्यक्ष अपना दल एस) के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में अपना दल एस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम व विशिष्ट अतिथि नेम सिंह बहेलिया राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति जनजाति मंच,उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर, दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ने का काम किया था, एक नई दिशा देने का काम किया है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जिन्होंने 25 साल से भी कम उम्र की आयु में राष्ट्र के नाम अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया था भगवान एक इंसान थे इंसान से भगवान बनने का उनका जो संघर्ष था, उन्होंने जल जंगल जमीन पर जो अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपनी मुहिम को इतना तेज किया कि अंग्रेज सरकार को पीछे हटना पड़ा।
वहीं विशिष्ट अतिथी नेम सिंह बहेलिया (राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति जनजाति मंच), ने कहा कि,भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के नेता थे जो आदिवासी समाज के हक और अधिकार के लड़ाई लड़ी, किसी क्रम में अपना बैलेंस प्रत्येक वर्ष के बाद इस वर्ष भी भगवान बिरसा मुंडा जी का जयंती रूप में मना रही है और सोनभद्र के आयोजन समिति को बधाई देता हूं।वही मिर्जापुर 96 की विधायक रिंकी कोल ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनसे सीखने की जरूरत है जिस प्रकार से उन्होंने अपने 25 वर्ष की आयु में ही अपने आदिवासी समाज की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी जिस प्रकार अपने प्राणों का आहूति दी थी। वही सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे ने कहा कि प्रदेश की अपना दल एस एक ऐसी पार्टी है जो पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज, दलित समाज पिछड़े समाज की आवाज उठाने का काम करती है। हमारी पार्टी कभी धर्म और जाती की राजनीति नहीं करती है, हमारी पार्टी सामाजिक न्याय की बात करती है। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम और राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति जनजाति मंच नेम सिंह बहेलिया जी और 96 विधायक माननीय रिंकी कोल का आगमन सोनभद्र के लिए सौभाग्य है और भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर उपस्थित जन समूह का अभिवादन किया। 
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव मुकेश पटेल तरंग, व राजकुमार बौद्ध ने किया, बिरसा मुंडा के शहादत दिवस कार्यक्रम  में उपस्थित पदाधिकारियों में,राष्ट्रीय कार्यकरणीय सदस्य माननीय दिनेश बीयार, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच, ज्यूतनारायण पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनंद पटेल दयालु, प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक कुमार पांडे प्रदेश सचिव युवा मंच अभिषेक पटेल, प्रदेश कार्यकारी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह, अरुण पटेल जी प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र, लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |