अभियन्ता इं० अरूण सचदेव को अपने आवास पर बुलाकर गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की नियत से डंडे से मारा गया।
सोनभद्र। रविन्द्र कुमार (द्वितीय) जिलाधिकारी, आजमगढ़ द्वारा अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग के साथ बदसलूकी व जानलेवा हमला को लेकर किये जाने के कारण जिलाधिकारी आजमगढ़ के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की माँग। प्रदेश के अभियन्ताओं द्वारा पूर्ण लगन, निष्ठा के साथ विकास कार्यों को संपादित कराते हुए प्रदेश की जनता को, जनहित के कार्यों का लाभ पहुंचाया जा रहा है, परन्तु प्रदेश के कुछ जिलाधिकारियों द्वारा अभियन्ताओं के उत्पीड़न व उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाए जाने की घटनाओं में निरन्तर वृद्धि हो रही है। दिनाक 13 जून को रविन्द्र कुमार (द्वितीय), जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा जनपद में तैनात सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता इं० अरूण सचदेव को अपने आवास पर बुलाकर गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की नियत से डंडे से मारा गया। उक्त घटना से देश, प्रदेश के अभियंताओं में आक्रोश व्याप्त है। उक्त घटना के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा रविन्द्र कुमार (द्वितीय) के विरूद्ध निम्नानुसार कार्यवाही किये जाने की मांग की जाती है।
1-रवीन्द्र कुमार (द्वितीय) जिलाधिकारी, आजमगढ़ को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमावली 1968 के नियम-3 में निहित प्रावधानों के विपरीत उपरोक्त गंभीर दुराचरण अपनायें जाने के कारण अखिल भारतीय सेवा से बर्खास्त किया जाए।
2- जिलाधिकारी आजमगढ़ के विरूद्ध सुसंगत घराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही की जाए।
3- रवीन्द्र कुमार (द्वितीय) वर्तमान जिलाधिकारी आजमगढ़ इससे पूर्व जहाँ-जहाँ कार्यरत रहे हैं, वहाँ इनके अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति इनके व्यवहार एवं आचरण की एक उच्च स्तरीय समिति गठित करके तथ्यात्मक जाँच कराई जाए एवं इनके विरूद्ध अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1969 के अधीन अनुशासनात्मक जौं संस्थित की जाए। इसके अतिरिक्त विकास कार्यों की प्रभावी प्रगति के लिए एसोसिएशन द्वारा यह भी मांग की जाती है कि शासन द्वारा निर्धारित बैठकों में ही अभियन्ताओं को बुलाया जाए तथा बैठक की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इस मौके पर शैलेश कुमार ठाकुर, ई० अभय यादव,ई० पीके आर्या,ई० हरिवंश ,ई उत्कर्ष सिंह,ई० ओम तिवारी,अधिशासी अभियन्ता प्रान्ती खण्ड,अधिशासी अभियन्ता पीएमजेवाई ,अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड समेत अन्य लोग मौजूद रहे।