सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता तथा शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह के सोनभद्र प्रथम आगमन पर उनके स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता। इस क्रम में रविवार को लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपने नेता के स्वागत की तैयारी का जायजा लेते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील किया।
श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वांचल के आखिरी जनपद सोनभद्र में जयंत चौधरी का आगमन यहां के किसानों कामगारों के लिए वरदान साबित होगा। निश्चित रूप से जनपद के आदिवासी वनवासी क्षेत्र की समस्याओं की गूंज जयंत चौधरी के माध्यम से दिल्ली भारत सरकार तक पहुंचेगी और समाधान होगा। कहा कि अपने नेता के आगमन को लेकर जनपद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह है। बताया कि जनपद की सीमा में जगह-जगह माल्यार्पण कर जयंत चौधरी का स्वागत किया जाएगा। नगरपालिका परिषद रावर्ट्सगंज में स्थित सिंचाई डाक बंगले में स्थापित भारत रत्न चौधरी चरणसिंह जी की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद मंत्री जी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर जनसमस्याओं का भी संज्ञान लेंगे। बैठक में प्रदेश सचिव राम सेवक पटेल, प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी, मिडिया प्रभारी विकास पाण्डेय , संगठन महासचिव पवन शुक्ला , जिला महा सचिव रोहित सिंह, विजय भारती , सुनील गुप्ता अनिलप्रताप सिंह युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह छात्र जिला अध्यक्ष सूरज चौबे व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता , भोला बाबा ओमप्रकाश भारती ,डॉ विजय पटेल सहित बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
