बीसलपुरः गायत्री शक्तिपीठ में हुआ पांच कुण्डीय यज्ञ और खिचड़ी भोज का आयोजन! सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में दी आहुतियां, लिया समाज सेवा का संकल्प
June 08, 2025
बीसलपुर। गायत्री शक्तिपीठ बीसलपुर में रविवार को पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं खिचड़ी भोज का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में किया गया। यज्ञ परिव्राजक राजेन्द्र कुमार के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने यज्ञ के माध्यम से आह्वान किया कि आज विश्व में छाए संकटों का समाधान केवल अध्यात्म के माध्यम से संभव है। उन्होंने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा नवयुग निर्माण के लिए चलाए गए यज्ञ अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में अध्यात्म का प्रचार-प्रसार ही स्थायी समाधान है।
कार्यक्रम में पुंसवन संस्कार एवं गायत्री मंत्र दीक्षा भी सम्पन्न हुई। कन्या भोज के साथ समापन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने गायत्री परिवार से जुड़कर सामाजिक कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया।