शाहबाद: जरीफ खान बने भारतीय गौ रक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष
June 18, 2025
शाहबाद। ग्राम पंचायत जयतोली में दिन बुधवार को भारतीय गौ रक्षा वाहिनी जनपद रामपुर का विस्तार हुआ जिसमें जरीफ खान को जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक बनाया गया और संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी ने बताया कि भारतीय गौ रक्षा वाहिनी गैर राजनीतिक संगठन है इसको एक साथ संगठित होकर ही आगे बढ़ाया जाएगा। अगर कहीं गौ माता बीमार पड़ी है तो उसका इलाज भी करवाना पड़ेगा और अगर कहीं गाय की मृत्यु हो जाती है उसका अंतिम संस्कार भी संगठन के कार्यकर्ताओं को कराना होगा । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर अली, जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी, डॉक्टर गंगाराम, जरीफ खान, दिलशाद अल्वी , अमजद अली, बाबू चैधरी, अकरम अली, हनीफ चैधरी, अमजद परवाज आदि लोग उपस्थित रहे।