शाहबाद: ई रिक्शा पलटा, एक घायल, रेफर
June 26, 2025
शाहबाद। ई रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार रात 9 बजे नगर के मोहल्ला मंगोली निवासी गौतम पुत्र बनवारी शाहबाद के बिलारी चैराहे से वापस अपने घर जा रहा था। ईदगाह के पास ई रिक्शा अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिससे ई रिक्शा चालक गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन गौतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। घायल की गंभीर हालात को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।