Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः जानलेवा गड्ढा बना हादसे का न्यौता, प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश


रामसनेहीघाट/ बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में कोटवा सड़क से कोटवा धाम जाने वाले मार्ग पर बाजपुरवा गाजीपुर के पास स्थित एक बड़ा गड्ढा आमजन के लिए जानलेवा खतरा बना हुआ है। यह गड्ढा लंबे समय से सड़क पर मौजूद है, जिसे पहले मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से पाट दिया गया था, लेकिन हाल ही में हुई बरसात में पूरी मिट्टी बह गई, जिससे अब यह गड्ढा और भी खतरनाक रूप धारण कर चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग और महिलाएं आवाजाही करते हैं। साथ ही यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से भी अति महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि कोटवा धाम को जाने वालों की यही मुख्य राह है। बारिश के पानी में डूबा यह गड्ढा नजर नहीं आता, जिससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार बाइक सवार और पैदल राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |