Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आंतों में छिपी गंदगी को खींचकर साफ कर देता है ये ड्रिंक


आंत हमारे शरीर का वो हिस्सा है भोजन को पचने और पोषक तत्वों को दूसरे अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। लेकिन अगर आपका खाना और लाइफस्टाइल खराब है तो आंतों को इस काम में काफी मुश्किल आती है। धीरे-धीरे हमारा गट (gut) बीमार होने लगता है। पेट में फालतू का कचरा जमा होने लगता है। जिसका असर हमारे पेट और पूरी सेहत पर पड़ता है। आंतों में कचरा जमा होने लगता है जिसकी समय-समय पर सफाई करना जरूरी होता है। अगर आपका पेट सुबह अच्छी तरह से साफ नहीं होता तो गट क्लियर करने की जरूरत है। इसके लिए आप ये ड्रिंक इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरा, नींबू और सब्जा सीड्स से इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है।

गट को साफ और स्वस्थ बनाने के लिए आपको ये ड्रिंक जरूर पीना चाहिए। इसमें खीरा, सब्जा सीड्स नींबू, अदरक और शहद का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए सब्जा सीड्स को भिगो दें और खीरा को टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर में खीरा, भीगे हुए सब्जा सीड्स और अदरक डालकर पीस लें। अब एक गिलास में थोड़ा आइस डालें और ऊपर से ये जूस डाल दें। थोड़ा नींबू और शहद मिक्स करें और पी लें।

इस ड्रिंक को पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होगा। लगातार 7 दिन तक इस जूस को पीने से आंतों में चिपकी गंदगी निकलकर साफ हो जाएगी। इस जूस से स्किन ग्लोइंग बनती है और वजन घटाने में भी आपको मदद मिलेगी।

आंतों को साफ करने के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इसके लिए रोजाना ओट्स का सेवन करें। ओट्स पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करती है। रोजाना 1 सेब जरूर खाएं। सेब गट हेल्थ के लिए प्रोबायोटिक का काम करता है। खाने में भीगे हुए बादाम और कुछ बेरीज जरूर शामिल करें। रोजाना रेशेदार खट्टेफलों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |