Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कृषि वैज्ञानिकों ने बताया तकनीकी कृषि से लाभ


अमेठी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने खरीफ  पूर्व अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की है ।यह अभियान 29 मई से 12 तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत किसानों में आधुनिक तकनीक और नई कृषि यंत्रों के जानकारी दी जा रही है।इस कार्यक्रम को लेकर आज अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के अम्मरपुर व करौंदी ग्राम सभा के पंचायत भवन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक लाल पंकज सिंह ने कृषि से संबंधित नये उपकरण के साथ प्रमाणित बीज बुआई करने से लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि बुआई का समय बीजोपचार और मिट्टी जांच के बारे में जानकारी दी।इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई और उसे फव्वारा और ड्रिप सिंचाई करने से फसल के उत्पादन में लाभ बताया गया।कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए हरी खाद बनाने की भी जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला कल्याण विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी अजय यादव द्वारा जानकारी दी गई अनाथ बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए अप्रैल 2020 के बाद संरक्षक की मृत्यु हो जाने के बाद अनाथ हुए 2 बच्चों को मिलेगा। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत इफ्को के नैनो यूरिया के बारे में प्रचार प्रसार किया इसके छिड़काव के बारे में जानकारी देते हुए सौरभ चतुर्वेदी ने घोल मिलाने के बारे में जानकारी दी ।वन विभाग से वन दरोगा रणवीर ने अनु उपजाऊ भूमि पर आंवले की खेती व इमारती लकड़ी के वृक्षारोपण कराने पर जोर दिया उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसानों की जमीन में उनकी अनुमति पर विभाग वृक्षारोपण कर के किसानों की सहायता करेगी।साथ ही किसान भाइयों के लिए निशुल्क पौधा भी दिया जा रहा है। जिसमें एक माह पहले खोदे गड्ढे में पौध लगाते हैं।वह निश्चित रूप से तैयार हो जाता है। इस कार्यक्रम में एडीओ एजी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, एडीओ पंचायत शशिकांत सिंह,कृषि विभाग संग्रामपुर राम केदार पवन कुमार अरूण कुमार,आकाश वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, अंकित विश्वकर्मा सहित गांव के किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |