Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: बीवी हलीमा की संपत्तियों का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा! किसान नेता ने अपनी जान की सुरक्षा की लगाई गुहार


छिबरामऊ/ कन्नौज। पाकिस्तान चली गई हलीमा बीवी से जुड़ी संपत्तियों का मामला अब हाई प्रोफाइल हो गया है। स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ अब यह मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंच गया है। किसान नेता ने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में जहां अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है । बीवी हलीमा से जुड़ी सभी संपत्तियों को किसी उच्च स्तरीय टीम की जांच कराए जाने और उसे शत्रु संपत्ति घोषित किए जाने की मांग की है। भारतीय किसान औनु गुट के पूर्व प्रदेश महासचिव गोपाल दुबे टांडा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि नगर के मोहल्ला विरतिया निवासी काजी अब्दुल कयूम ने अपनी सभी संपत्तियों को अपनी बेटी हलीमा बीवी को कहकर लिखी थी। कि इस भूमि की देखरेख की सारी जिम्मेदारी उसकी है भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद अपने पिता की संपत्तियों की केयरटेकर बीवी हलीमा 1948 में पाकिस्तान चली गई ।इसके बाद से उनसे जुड़ी संपत्तियों पर भूमाफियाओं की नजर लग गई । छिबरामऊ देहात के अलावा कई अन्य गांव में भी उनकी लावारिस बड़ी संपत्ति को पहले तो भूमाफियाओं ने हलीमा बीवी का नगरपालिका से वर्ष 2018 में मृत प्रमाण पत्र बनवा लिया ।और फिर उनकी बेस कीमती जमीनों को फर्जी तरीके से वसीयत चढ़ावा कर बेचना शुरू कर दिया । किसान नेता ने बताया कि 14 मई को उसने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था

। जिसमें शत्रु संपत्ति की बेस कीमती जमीन पर रोक लगाई जाने और भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की थी। अगले दिन 15 मई को डीएम ने उप जिला अधिकारी को जांच के निर्देश दिए ।एसडीएम ने भू माफिया द्वारा फर्जी चढ़ाई गई कुछ जमीन को निरस्त कर दिया गया ।कई दिनों तक चली जांच के बाद एसडीएम ने 10 जून को हलीमा बीवी से जुड़ी 20 बीघा जमीन को राज्य सरकार में दर्ज कर दिया। किसान नेता बताया कि अभी भी उनकी सैकड़ो बीघा जमीन लावारिस हालत में पड़ी है जिसे भू माफियाओं से बचकर शीघ्र ही शत्रु संपत्ति घोषित कर सरकार अपने कब्जे में ले किसान नेता के मुताबिक बीवी हलीमा से जुडी जमीन नगर के मोहल्ला विरतिया में कुछ जमीनों पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बनी हुई है ।जो की जमीन बीवी हलीमा की है छिबरामऊ देहात धमा के ताल फर्रुखाबाद रोड सराय सुंदर बहावलपुर अतराजपुर खोजी पुर सराय दायमगंज, समधन, इस्माइलपुर, के साथ जनपद फर्रुखाबाद में भी जमीन पड़ी हैं किसान नेता ने बताया कि जब से उसने हलीमा बीवी से जुड़ी संपत्तियों का मामला उजागर किया है ।तभी से भूमि माफिया उसके खिलाफ सक्रिय हो गए हैं। पहले तो उसे प्रॉब्लम दिया गया ।जब उसे पर वह तैयार नहीं हुआ उसके परिवार को जान माल की धमकी दे रहे हैं ।किसान नेता ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया ्500 के स्टांप पर जमीनों का कर दिया गया दाखिल खारिज किसान नेता गोपाल दुबे टांडा बताया कि वह भी जानकारी में आया है कि वह भूमाफियाओं ने पांच-पांच ₹500 के स्टांप पर जमीनों को विरासत दर्ज करने के बाद उनको ऊंचे रेटो में बिक्री कर दी

गाटा संख्या 539 में दर्ज मंदिर की जमीन छिबरामऊ देहात से जुड़े गाटा संख्या 539 जिसका रखवा 0.4900 है इस गाटा संख्या में रामचंद्र जी महाराज श्री सीता जी महारानी श्री लक्ष्मण जी महाराज विराजमान मंदिर और ठाकुर द्वारा के नाम जमीन दर्ज हैं हालांकि इस गाटा संख्या में इसके अलावा कुल 25 उन लोगों के नाम भी शामिल हैं जिनमें कई नाम तो फर्रूखाबाद जनपद के अलावा कई अन्य जगहों के रहने वाले लोगों के नाम जमीन चढी है।

इसी हफ्ते आ सकती है केंद्र सरकार की टीम छिबरामऊ पाकिस्तान चली गई हलीमा बीवी से जुड़ी संपत्तियों का मामला गृह मंत्रालय तक पहुंच चुका है। उक्त संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित किए जाने के लिए उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा पत्र भेजा जा चुका है। ऐसी स्थिति में किसान नेता ने बताया कि इसी हफ्ते में किसी भी दिन संपत्तियों की जांच करने केंद्र सरकार से जुड़ी गृह मंत्रालय की टीम आने की संभावना है ।इसको लेकर अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |