Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: कोतवाली में अंगद की तरह पैर जमाये सिपाही


छिबरामऊ/कन्नौज। शहर कोतवाली में कई वर्षों से तैनात सिपाही अपनी छिबरामऊ में जाड जमा चुके  हैं जाने का नाम नहीं ले रहे हैं।  पुलिस अधीक्षक  ने जिले में कानून व्यवस्था को सही रखने के लिए कोतवाली प्रभारी व उप निरीक्षक का फेर बदल किया था जिससे कि जनपद की कानून व्यवस्था सही सुचारू रूप से चल सके इसी क्रम में वर्षों से छिबरामऊ कोतवाली में टिके सिपहियो की फेयर वदल होना चाहिए था जिससे कि कानून व्यवस्था अपराध पर अंकुश लग सके क्योंकि छिबरामऊ कोतवाली में बरसों से टिके सिपाही अपनी शहर मे मोहल्ले में जड़ों को जमा चुके हैं। जैसे की कच्ची शराब, सटटा अधैध धंधों को चलवा रहे हैं ।और  दलाली का अड्डा बने हुए हैं कानून व्यवस्था सही करने के लिए दरोगाओं व प्रभारी निरीक्षकों का तबादला होता है ।इन्हीं के साथ सिपाहियों का भी ट्रांसफर होना चाहिए क्योंकि वर्षों से टिके हर जगह इनको अपराध का अड्डा मालूम है वहां से अवैध वसूली करते रहते हैं ।नए प्रभारी को जानकारी नहीं होती है ।क्योंकि यह सिपाही पता ही नहीं लगने देते हैं। अबैध कारोबार चल रहा है नए लोगों को मौका मिलना चाहिए ।स्थानीय लोगों कहना है कि कुछ थाने में बरसों से टिके जिनको 3 से 6 वर्ष सिपाहियों को हो चुके हैं ।एक ही कोतवाली में उनकी कार्य प्रणाली पर  भी सवाल है। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते बदलाव नहीं हो पा रहा है । बदलाव की मांग लगातार उठ रही है । लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिसिग को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक जमे हुए सिपाहियों का स्थानांतरण कर नए लोगों को लाया जाए नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से इस विषय में पारदर्शी स्थानांतरण करने की मांग की है । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |