Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का महिला शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत


हैदरगढ़ /बाराबंकी। विकासखंड में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी  राम नारायण यादव का महिला शिक्षक संघ त्रिवेदीगंज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन संघ की ब्लॉक अध्यक्ष  संगीता यादव की अगुवाई में किया गया।इस मौके पर कार्यकारिणी की सदस्य में प्रेमकला सिंह, अर्चना यादव, आरती मिश्रा, ऊषा सिंह, प्रतिमा त्रिपाठी, यशी सचान, आकृति, रीता गौतम, नेहा यादव, किरण कुमारी, रिजवाना परवीन, रेनू सिंह, मृदुला सागर, संध्या यादव, श्वेता चैधरी, प्रतिभा त्रिपाठी, ज्योति, सौम्या सिंह, नीतू वर्मा, एआरपी सावित्री गुप्ता, नम्रता यादव, रीना, पूजा, साधना सिंह, रीना पुष्पा पासी सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।स्वागत से अभिभूत खंड शिक्षा अधिकारी  राम नारायण यादव ने संस्कृत श्लोक के माध्यम से नारी शक्ति की सराहना करते हुए महिला शिक्षक संघ का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही विकास की नींव है, और शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने ब्लॉक में शैक्षिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सहयोग व मार्गदर्शन का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ ने भी विश्वास जताया कि श्री यादव के नेतृत्व में त्रिवेदीगंज शिक्षा क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |