अमेठी: मनाया गया हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव
June 09, 2025
अमेठी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया गया। समस्त भारतवासियों को गौरवान्वित करने वाले स्वराज्य और सुशासन को समर्पित हिन्दू धर्म रक्षक,युग परिवर्तन कारी छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के अवसर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बड़े उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अमेठी के जिला प्रचारक पवन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्रपति शिवा जी महाराज बाल्यकाल से ही देश की अस्मिता को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए कृतसंकल्पित हो गए थे। यही कारण था कि उनका दृढ़ संकल्प देश को नई ऊंचाईयों पर ले गया। इस मौके पर दिलीप सिंह, डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी, श्री ओम, रामराज , अशोक कुमार,अरुण कुमार के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।