लखनऊ। लखनऊ मंडल की मंडलायुक्त और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह द्वारा गठित टीम के नेतृत्व में चलाया गया।कार्रवाई ग्राम कल्ली पश्चिम, तहसील सरोजनी नगर में की गई। यहां दो गाटा संख्याएं कृ 1820 (0.126 हेक्टेयर, खाद का गड्ढा) और 1792 ख (0.025 हेक्टेयर, नवीन परती) कृ नगर निगम की बेशकीमती सरकारी जमीन के रूप में दर्ज हैं। यह जमीन हाईवे के पास स्थित है और इसकी बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है।स्थानीय लोगों द्वारा इन जमीनों पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य और नुकसान किया जा रहा था। इसे रोकने के लिए नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और श्रब्ठ मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही, नगर निगम का बोर्ड लगाकर यह स्पष्ट कर दिया गया कि यह शासकीय भूमि है।इस अभियान का नेतृत्व नगर निगम के नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने किया। अभियान में प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति संजय यादव, तहसीलदार अरविंद पांडेय, राजस्व निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी, नगर निगम लेखपाल संदीप कुमार प्रथम, संदीप यादव द्वितीय, और क्षेत्रीय लेखपाल दीपक वर्मा भी शामिल रहे।इस कार्रवाई में कुल 0.151 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि शासकीय संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और अवैध कब्जों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।