Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबादः एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर दिखाएं भाईचारा.. मुकेश गुप्ता


शाहबाद। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संगठनों द्वारा भी लगातार शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की जा रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता ने अपने संगठन के समस्त व्यापारियों से अपील की है कि वह एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुल कर त्यौहार मनाएं और भाईचारे की मिसाल को प्रशासन के सामने पेश करें, ताकि प्रशासन को भी एहसास हो कि उनकी मेहनत बेकार नहीं गई। जिस प्रकार प्रशासन ने विभिन्न प्रकार की बैठकें व गोष्ठियां करके लोगों को शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने के लिए समझाया उससे हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम भी प्रशासन के मैसेज को गंभीरता से लेते हुए भाईचारे की मिसाइल कााम रखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |