Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी ने जेई श्री खजान सिंह रावत के निधन पर किया शोक व्यक्त


रूद्रपुर। अत्यन्त मार्मिक अनुरोध के साथ आपको ज्ञापित करना है कि प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग रूद्रपुर में कार्यरत इं० श्री खजान सिंह रावत, अपर सहायक अभियन्ता का दिनांक 01-06-2025 को प्रातःकाल सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके परिपेक्ष्य में अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता कार्यालय के समस्त अधिकारीध्कर्मचारीयों द्वारा दो मिनट का मौन धारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गयी तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति व साहस प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गयी।

यह उल्लेखनीय है कि स्व० श्री खजान सिंह रावत अत्यंत मृदुभाषी एवं कार्यकुशल अभियन्ता थे जिनके असामयिक निधन से सम्पूर्ण लोक निर्माण विभाग परिवार अत्यंत दुःखी एवं आहत है। इस दुःख की घड़ी में समस्त लोक निर्माण विभाग परिवार, शोकाकुल परिवार के साथ है।

अधीक्षण अभियन्ता इं० हरीश कुमार, अधिशासी अभियन्ता इं० अरूण कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, मिनिस्ट्रीयल एसोसिशयेशन, वर्कचार्ज संघ, चालक संघ, समस्त कार्यालय स्टॉफ एवं विभागीय ठेकेदारों द्वारा अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया गया कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व० श्री खजान सिंह रावत, अपर सहायक अभियन्ता की असामयिक मृत्यु उनके परिवार के साथ ही समस्त लोक निर्माण विभाग परिवार के लिए भी अपूर्णणीय क्षति है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |