अमेठीः इंड प्लास्टिक पॉल्यूशन लक्ष्य बनाकर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
June 05, 2025
अमेठी। रेंज में स्थित रणजीत सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी गुंगवाछ मे वन विभाग अमेठी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को बचाने के लिए प्लास्टिक एकत्रित किया गया और जला दिया गया वहीं पवित्र त्रिवेणी बरगद,पीपल व नीम का पौध रोपित किया गया। । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह,संरक्षक अरविंद सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इब्राहिम, डिप्टी रेंजर बृषकेतु श्रीवास्तव वन दरोगा सुरेंद्र कुमार,वन दरोगा रणवीर सिंह, सहित सभी वन विभाग कर्मियों के साथ ये तीन प्रजाति के पौध का वृक्षारोपण किया गया।इसके मुख्य अतिथि सहित सभी लोगों द्वारा इंड प्लास्टिक पॉल्यूशन यानी प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान पर चर्चा की गई ।इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य अतिथि ने सभागार में भारत माता,मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।इसके बाद संगोष्ठी के माध्यम से क्षेत्र को पर्यावरणीय नुकसान पहुंचाने वाला प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय के संरक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि आज पर्यावरण के लिए प्लास्टिक एक बहुत बड़ा हानिकारक शत्रु के रूप में खड़ा हो रहा है ।इसे एक मुहीम चलाकर क्षेत्र के प्लास्टिक मुक्त कर दिया जाय। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया प्लास्टिक ऐसी चीज है जो मिट्टी में डिंगपोज यानी सड़ती नहीं है जिसके कारण हवा के माध्यम से पानी के माध्यम से वह अन्य प्रकार के सहयोग से जहर के रूप में काम कर रही है प्लास्टिक प्रयोग बंद कर देने पर ही पर्यावरणीय शुद्धता हमको मिल पाएगी। डिप्टी रेंजर बृषकेतु श्रीवास्तव ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रणालिगत परिवर्तन की सबसे आगे रखते हुए समाज व्यक्ति सरकार संगठन और उद्योग समुद्री जीव को जैविक विविधता उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर वन रक्षक मो सफीक ने बताया कि आज हमें कपड़े के बैग में समान लेना चाहिए और प्लास्टिक युक्त सामान नही लेना चाहिए इसके लिए एक मुहिम चलना चाहिए तभी विश्व पर्यावरण दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफल होंगे। इस कार्यक्रम में प्राचार्य शिवदुलारी सिंह महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अध्यापिका पूनम सिंह,वन रक्षक जगनरायन सिंह, संतोष तिवारी,वन विभाग मजदूर राजेन्द्र यादव, राजकुमार मिश्रा, विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।