बलियाः गंगा नदी में युवक ने लगाई छलांग, छानबीन जारी! घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका, एकलौता पुत्र था पंकज
June 12, 2025
बलिया। जिले के फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर स्थित पीपापुल के पास बीते शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक पारिवारिक कलह से तंग होकर गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी होते ही फेफना पुलिस छानबीन में जुट गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की छानबीन जारी था। डूबे युवक की पहचान घाट पर मौजूद मोबाइल, बाइक व आधार कार्ड के आधार पर पंकज पांडेय (35) पुत्र स्व. प्रभात शंकर पांडेय निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा जनपद बलिया के रूप में की गई। युवक अपने पिता का एकलौता संतान था।
मिली जानकारी के अनुसार डूबे युवक पंकज पांडेय की शादी छह वर्ष पूर्व हल्दी थाना के रामगढ़ में हुई थी। जिनके दो पुत्र हैं। पिछले छह जून को बड़े पुत्र का मुंडन संस्कार विधि विधान से संपन्न हुआ था। परिवार में चल रहे पारिवारिक कलह से तंग आकर पंकज बाइक से फेफना थाना के माल्देपुर गंगा घाट स्थित पीपापुल पर पहुंचा, जहां अपनी बाइक, मोबाइल आदि सामान रख नदी में छलांग लगा दिया। इसकी जानकारी होते ही वहां काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका।