Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मँडावर: गालीबाज पंचायत सहायक का ऑडियो वायरल,ग्राम प्रधान को दी अमर्यादित भाषा में गालियां,ग्राम प्रधान ने कराई रिपोर्ट दर्ज


मँडावर। बिजनौर के ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल में एक महिला के गाली देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला ग्राम पंचायत सहायक बताई जा रही है। हालांकि विधान केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता, ऑडियो में महिला पंचायत सहायक लगातार वर्तमान ग्राम प्रधान का नाम लेकर अमर्यादित भाषा में गालियां देती सुनाई दे रही है।जिसमें महिला ऑडियो में महिला अपनी मर्यादा लांगकर ग्राम प्रधान को जमकर गालियां बरसा रहीं है।वायरल ऑडियो ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के ग्राम पंचायत रतनपुर रियाया का बताया जा रहा है। जिसमें गालीबाज महिला पंचायत सहायक है, जिसका नाम रूपम देवी बताया जा रहा है।जो वर्तमान ग्राम प्रधान जगत सिंह का नाम लेकर अमर्यादित गालियां देती सुनाई दे रही है। वायरल ऑडियो में बिजली की लाइन को लेकर विवाद हो रहा है।जिसके दौरान  पंचायत सहायक रूपम देवी वर्तमान ग्राम प्रधान को गालीगलौच देती सुनाई दे रही है। वही शनिवार को ग्राम प्रधान जगत सिंह ने मडावर थाना पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |