बाराबंकीः विश्व पर्यावरण पर विशेषः स्वच्छ पर्यावरण से ही सुरक्षित भविष्य, वृक्ष ही जीवन का आधार
June 04, 2025
दरियाबाद/ बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़-पौधों और वनों की महत्ता को समझने और जागरूकता फैलाने की जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण, कल-कारखानों, अत्यधिक वाहनों, प्लास्टिक और जल दोहन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में एकमात्र उपाय है ,वनों का संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना।जानकारों के अनुसार, वन न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि जैव विविधता के केंद्र भी होते हैं। पेड़ मिट्टी को बांधकर बाढ़ और कटान से रक्षा करते हैं और वनों के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। भारत में 24.56 प्रतिशत वृक्ष वनाच्छादित है, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की भागीदारी प्रमुख है।बढ़ती जनसंख्या और अंधाधुंध कटाई से वन तेजी से खत्म हो रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए जनजागरूकता, वृक्षारोपण और वन संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यदि पेड़ हैं तो जीवन हैयही संदेश है इस वर्ष के पर्यावरण दिवस का है।