Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: डीआईओएस ने किया निरीक्षण, प्रधानाचार्य रहे गैरहाजिर


तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई अंतर्गत मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश द्विवेदी ने राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना और राजा फत्तेपुर के साथ राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर और चेतरा बुजुर्ग का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने आयोजित 21 दिवसीय समर कैंप का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना में प्रधानाचार्य आशीष श्रीवास्तव नदारत पाएं गए कैंप में छात्रों की संख्या कम होने पर डीआईओएस ने मौजूद शिक्षक को चेतावनी दी निरीक्षण में कैंप में निर्धारित स्वल्पाहार उपलब्ध नहीं मिला है जिसकी शिकायत बच्चों से मिलने पर डीआईओएस ने स्पष्टीकरण मांगा है राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था दुरुस्त मिली प्रधानाचार्य विनोद पांडे को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर व चेतरा बुजुर्ग में निरीक्षण के दौरान छात्र संख्या कम मिलने पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार व राजेंद्र जायसवाल को उपस्थित बढ़ाने का निर्देश दिया फिलहाल अचानक हुए निरीक्षण से विद्यालयों में हड़कंप का माहौल है इस बारे में जिला निरीक्षक राजेश त्रिवेदी ने बताया की कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |