Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुंढापांडे: पानी के विवाद में विकलांग को दबंग ने पीटा, उपचार के दौरान मौत


मुंढापांडे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव मिलक कामरु के रहने वाले दंपति धान की रोपाई के लिए खेत पर पानी भर रहे थे। पड़ोसी के खेत में पानी जाने पर दंपति से दबंग ने जमकर मारपीट की थी। उसके बाद दबंग युवक ने घर में घुसकर नन्हे व उसकी विकलांग पत्नी को लोहे की राॅड से जमकर पीटा था। दबंग मरा जान कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। घायलों को मूंढापांडे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हें और उसकी पत्नी पार्वती बेटे सुरेश को मुरादाबाद जिला अस्पताल में  भर्ती कराया था डाक्टरों ने नन्हे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर में चले तीन दिन इलाज के दौरान नन्हें 55 वर्ष ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर  लोहे की राॅड  बरामद कर थाने ले आई। मौत की खबर सुनकर परिवार वालों में कोहराम मच गया है सभी का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में विकलांग पत्नी पार्वती, बच्चे कमला, पूनम, सुरेश,लोकेश, शगुन हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |