शाहबाद: सीएचसी को मिली एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस! हायर सेंटर जाने के लिए मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान
June 22, 2025
शाहबाद। अक्सर 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद से रेफर किए हुए मरीजों को जिला रामपुर अस्पताल पहुंचाया जाता है। परंतु गंभीर मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए व्यक्तिगत रूप से वाहन करना पड़ता था। अब गंभीर रूप से घायल य बीमार लोगों को ए एल एस एंबुलेंस द्वारा निःशुल्क हायर सेंटर पहुंचाया जाएगा। आपको बता दें कि यह एक उन्नत जीवन समर्थन प्रणाली से लैस एंबुलेंस है जो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करती है और उन्हे जिला अस्पताल से अन्य शहरों में मौजूद उच्च चिकित्सा संस्थानों जैसे मेडिकल कॉलेज अथवा सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों आदि तक पहुंचती है। यह एंबुलेंस वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, कार्डियक मॉनिटर व अन्य जीवन रक्षक उपकरण से लैस होती है। इसमें दर्द निवारक व अन्य जीवन रक्षक दवाई भी रहती हैं। सीएससी शाहाबाद को मिली एएलएस एंबुलेंस पर ईएमटी अशोक और सनोज को नियुक्त किया गया है। वहीं चालकों में हरपाल सागर व सतीश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
