Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बाइक सवार लुटेरे सरेराह ई रिक्शा सवार महिला का पर्स स्नैचिंग कर फरार, मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कोतवाली इलाके में बीते शुक्रवार रात्रि बेखौफ स्नेचर एक ई रिक्शा सवार महिला का पर्स छीनकर बाइक में फर्राटा भरते फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि मूल रूप से ग्राम भौरुआ थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद निवासी सर्वेश सिंह पुत्र रामऔतार सिंह के अनुसार बीते 6 जून उनकी पत्नी अनुराधा लगभग 11.15 बजे रात्रि  के साथ अयोध्या से साबरमती एक्सप्रेस से चारबाग स्टेशन पर उतरकर ई रिक्सा से एलडीए कालोनी कृष्णा नगर परिवार सहित आ रहा था। उस दौरान अचानक से आलमबाग बस स्टैंड के पास एक अपाचे काले कलर की मोटर साईकिल से दो व्यक्ति पीछे से आकर झपटटा मारकर उनकी पत्नी की पर्स छीनकर भाग गये छीनते समय पत्नी ई रिक्सा से गिरकर घायल हो गयी है एवं पर्स में 11 हजार रुपये एवं एक सोने की चैन व कान के कुण्डल सहित घर की सभी चाबी भी रखी थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |