Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

घर में सीढ़ियों के नीचे अगर बना लीं ये चीजें, फिर तो होगा भारी नुकसान


गांव हो या शहर लोग अपने घर में कोई भी खाली जगह नहीं छोड़ना चाहते, वे सोचते हैं कि जितना हो सके जगह का इस्तेमाल कर लिया जाए। चाहे वह सीढ़ियों के नीचे की जगह हो या फिर गेट के आसपास की जगह। हालांकि अनजानें में वे ऐसा कर अपने घर का वास्तु खराब कर लेते हैं और फिर उनके घर में गृहकलेश और आंशाति फैल जाती है और उन्हें पता भी नहीं चलता। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सीढ़ियों के नीचे क्या नहीं बनवानी चाहिए जिससे आपके घर में शांति बनी रहे। वास्तु में घर की हर जगह अगर वास्तु के नियमों के अनुसार सही हो तो इससे जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर की सीढ़ियों से जुड़ी क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। सीढ़ियों के नीचे हम क्या रख सकते हैं, क्या नहीं...

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करें तो सीढ़ियों के नीचे खाली जगह के बारे में कई लोग घर बनवाते समय जगह बचाने के चक्कर में सीढ़ियों के नीचे पूजा घर,रसोई या बाथरुम बनवा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजाघर, रसोई या बाथरुम का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। सीधे शब्दों मे कहें तो सीढ़ियों के नीचे किसी भी ऐसी चीज का निर्माण नहीं करवाना चाहिए जो रोजमर्रा के कामों के लिए उपयोग में आती हो। इसके अलावा कुछ लोग सीढ़ियों में जूते, चप्पल रखने के लिए रैक या अलमारी भी बनवा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है और आप ही के लिए नुकसानदायक है।

अगर आप वहां कुछ बनवाना ही चाहते हैं तो एक स्टोर रूम बनवा सकते हैं, जिसमें आप एक्सट्रा सामान रख सकते हैं, जो कभी-कभी काम में आये। इसके अलावा, आप यहां अतिरिक्त बर्तन, उपकरण, या अन्य घरेलू सामान रख सकते हैं या फिर आप उस जगह को खाली रख सकते हैं। इससे घर में शुभता आएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |