Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: खराद मशीन के कारखाने से चोरी! कारखाना मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट


गुरसहायगंज/ कन्नौज। क्षेत्र के ग्राम मिरगावां में एक खराद मशीन के कारखाने में दीवार फांद कर घुसे अज्ञात चोरों ने एक लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह कारखाना मालिक जब अपने कारखाना पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई।

गुरसहायगंज नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद नईम की ग्राम मिरगावां में एक खराद मशीन का कारखाना है। उसने बताया कि उसका दो दिन से कारखाना बंद था। रविवार की सुबह जब वह अपने कारखाना पहुंचा तो देखा कि अज्ञात चोरों ने कारखाने से कई बैटरी, इनवर्टर, डीजल व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर दीवार फांदकर कारखाने के अंदर घुसे थे। चोरी के सामान की कीमत एक लाख रुपए से अधिक की है।

चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। काफी खोजबीन के बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग सका। मामले में कारखाना मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |