बलियाः धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
June 05, 2025
बलिया। शहर से सटे शिवरामपुर गंगा तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के छोटे भाई धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बता दें कि धर्मेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर गंगा की स्वच्छता का संकल्प लिया। कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगानी होगी। साथ ही लोगों से साबुन और शैंपू का गंगा में प्रयोग न करने की अपील की। कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है। गंगा मईया हमारी स्वस्थ्य रहें,सुन्दर रहे। इनका घाट पूरी तरह स्वच्छ रहे। इसके लिए हम लोगों को अपने मन में विचार लाना होगा कि गंगा जी में प्लास्टिक का उपयोग ना हो। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, संध्या पांडेय, मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, रजनीकांत सिंह, बांके जी, मंजय सिंह और बंकेश तिवारी प्रमुख थे। सभी ने मिलकर गंगा तट की सफाई की और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा।