Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः सपाइयों ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती


पीलीभीत।आज कोल्हापुर राज्य के राजा छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती लोकसभा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में मनाई गई इस अवसर पर साहू जी महाराज के चित्र पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्पित कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने शाहू जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ष्छत्रपति साहू जी आधुनिक भारत के सामाजिक क्रांति के इतिहास में महात्मा ज्योतिबा फुले के बाद की श्रेणी में अग्रणी हैं।महात्मा ज्योतिबा फुले ने जो आंदोलन चलाया उसी को साहू जी महाराज ने अपने राज व्यवस्था में लागू ही नहीं किया बल्कि अंजाम भी दिया राजा होने पर भी अपना पूरा जीवन दबे कुचले , अश्यपृष्य , पीड़ित लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सम्राट अशोक के बाद वही एक लोक कल्याणकारी वीर राजा हुआ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका भेज कर ऊंची डिग्री प्राप्त करने में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। डॉक्टर अंबेडकर एम० ए० ,पी० एच० डी ० की डिग्री लेकर अमेरिका से मुंबई आए तो साहू जी महाराज उनसे मिलकर कहा अब मेरी चिंता दूर हो गई, अछूतों को अपना नेता मिल गया।

सपा की बीसलपुर की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिव्या गंगवार ने कहा ष्3 साल की उम्र में माता का देहांत हुआ और 12 साल की उम्र में पिता गुजर गए बावजूद इसके अंग्रेज आईसीएस ऑफिसर फोर्ड प्रेजर ने कोल्हापुर में शाहू महाराज का एक शिक्षक के रूप में मार्गदर्शन किया महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा की अपने राज्य में 50ः आरक्षण पिछड़े एवं अश्यपृष्य लोगों के लिए पहली बार भारत में आरक्षण की व्यवस्था किए।

इस दौरान मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी,पूर्व प्रत्याशी बीसलपुर दिव्या पी गंगवार,धनपति वर्मा एडवोकेट,127 सदर विधानसभा पीलीभीत अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी साहब,सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार,चैधरी प्रदीप पटेल, गोविन्द पांडे एडवोकेट,संदीप सक्सेना,सतेन्द्र मौर्य,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निरंजन गंगवार,रूपलाल गंगवार महातिया,भूदेव गंगवार,मुकेश पाठक,रजनीश पाठक,पलविंदर सिंह,गुरदीप सिंह,राहुल कश्यप,रामवीर कश्यप,महेश कश्यप,नरेश कुमार सागर,सत्यपाल सिंह यादव,रामनाथ वर्मा,अमित बाजपेई, भगवानदास सागर,प्रेमशंकर गंगवार,गंगा प्रसाद लोधी आदि तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |