शाहबाद: कॉलेज से एडमिशन लेकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत,साथी गंभीर रूप से घायल
June 03, 2025
शाहबाद। कॉलेज से एडमिशन लेकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के बाद परिजन सी एच सी पहुंचे शव को देखकर कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करैथी निवासी लाल सिंह का 20 वर्षीय बेटे अरविन्द ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।अपने दोस्त अबू रेहान के साथ बाइक से बीए प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने जाहिदपुर के राम रतन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज गया था। वहां से वापस आते समय तालिकाबाद गांव के निकट पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों लोग सड़क पर गिर गए। उसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में एबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया।अरविन्द को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अबू रेहान की हालत गंभीर होने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां अस्पताल पहुंची। जहां शव को देखकर अस्पताल में बेहोश हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है।