उन्नाव: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
June 05, 2025
उन्नाव। जनपद की तहसील बीघापुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय खरझारा में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग और चिकित्सालय की संयुक्त टीम ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया।बीघापुर रेंज के वन विभाग की टीम ने छायादार और फलदार पौधे लगाए। इन पौधों का चयन विशेष खूप से ऑक्सीजन उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामजीत प्रजापति ने एक विशेष पहल करते हुए एक पौथा अपनी मां के नाम पर लगाया।कार्यक्रम में बीघापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, प्रधान भोले सिंह और रुद्रपुर के प्रधान रामचंद्र ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया। वन दरोगा रामकुमार,मोहित दुबे और राम बहादुर सिंह के साथ वनरक्षक बेबी और सोनी भी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने पेड़ है तो जीवन संभव है का नारा देते हुए सभी को अधथिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए की बात कही।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते कारखानों,वाहनों और औद्योगिक विकास से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में राजकुमार पटेल, सुधांशु,दीक्षित, बच्चा लाल, रामराज यादव, उपेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख पति पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।