Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: बकरीद पर कोई नई परंपरा न डालें- थानाध्यक्ष


शुकुलबाजार/अमेठी। बकरीद को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने कहा कि त्योहार पर कोई नई परंपरा न डाली जाए । शुकुलबाजार थाना परिसर में दोनों धर्मों के ग्रामीणों संग हुई बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना नम्रता मिश्रा ने किया बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति धर्मगुरु ग्राम प्रधान और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार मुसाफिरखाना ने कहा कि अफवाहों से बचने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील की । और उन्होंने कहा कि नमाज के लिए मस्जिदों और ईदगाहों को प्राथमिकता दी जाएगी । पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम का अश्वासन दिया है ।वहीं थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।सभी उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सहयोग का वादा किया बैठक में सभी मौजूद लोगों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर सहमति जताई । इस मौके पर उप निरीक्षक साबिर अली, उप निरीक्षक रामपाल सिंह, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, उप निरीक्षक तुलसीराम , प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार चैहान , प्रधान प्रतिनिधि फारूक अहमद ,समेत कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |