Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कांग्रेस ने ही पीओके पाकिस्तान को दिया था और बीजेपी इसे वापस लेकर रहेगी-बृजभूषण शरण सिंह


पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देखते रहित पीओके के टुकड़े होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को करारा जवाब दिया है। रेवंत रेड्डी ने कहा था कि देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते तो आज पीओके भारत का हिस्सा होता।

रेवंत रेड्डी को जवाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा "पीओके किसने दिया? तुष्टिकरण की राजनीति किसने शुरू की? किसके शासन में इस देश का बंटवारा हुआ? कांग्रेस के शासन में। कांग्रेस पीओके वापस नहीं ले सकती। भाजपा पीओके वापस लेगी। देखते रहिए, पीओके के टुकड़े होने वाले हैं।"

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा "राहुल गांधी कभी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। क्योंकि उनका विजन अभी तक स्पष्ट नहीं है। वह कठपुतली हैं। उनकी विचारधारा 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' से मिलती है। वह पाकिस्तान को खुश करने के लिए बयान देते हैं। अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन भी गए तो वह निश्चित रूप से इस देश को बेच देंगे।"

29 मई को हैदराबाद में रेवंत रेड्डी ने कहा था कि पीएम मोदी को यह बताना चाहिए कि पाकिस्तान ने भारत के कितने राफेल मार गिराए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा के बावजूद पीएम मोदी पाकिस्तान से कश्मीर नहीं ले सके। वह बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग नहीं कर सके। इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए रेड्डी ने कहा था कि तब भी अमेरिका ने दबाव बनाया था, लेकिन इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करने के बाद ही दम लिया। रेवंत रेड्डी के अलावा भी कांग्रेस और विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने संसद के विशेष सत्र की मांग की है। मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा था कि सरकार को विशेष सत्र बुलाना चाहिए, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सवाल पूछे जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कारगिल की तरह ऑपरेशन सिंदूर की भी जांच कराने की मांग की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |