Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बीकेटी में संगोष्ठी संपन्न! भाजपा जिलाध्यक्ष, बीकेटी विधायक सहित कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद


लखनऊ। भारत की एकता एवं अखंडता के परिचायक संविधान सभा के सदस्य शिक्षा विद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ द्वारा बख्शी का तालाब स्थित श्रीपति  लॉन में सगोष्ठी का आयोजन किया गया। बता दें कि संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय मौर्य द्वारा की गई। वहीं गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष दिवेश कुमार उपस्थित रहें, वहीं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए देवेश कुमार ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग एवं बलिदान का सर्वोच्च उदाहरण है, उन्होंने अपने जीवन काल में राष्ट्र हित को प्राथमिकता देते हुए देश में दो निशान दो संविधान  दो प्रधान का प्रबल विरोध करते हुए जम्मू कश्मीर के लिए परमिट व्यवस्था एवं धारा 370 का भी विरोध किया था। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपनी राष्ट्रवादी नीति से कभी समझौता नहीं किया इसका परिणाम यह था कि देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले वह देश के पहले मंत्री बने अपनी राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जनसंघ का गठन किया जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में जाना जाने लगा आज  उन्हीं की सोच का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी 14 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत देश जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरे नंबर पर है वही भारत की जनसंख्या में लगभग 65 करोड़ से अधिक युवा है जो भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं वही देश के कुछ लोगों को विकसित भारत निर्माण के लिए अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है। संगोष्ठी में विधायक बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी श्री कृष्णा लोधी पूर्व विधायक  चंद्रा रावत नगर पंचायत के अध्यक्ष कमल अवस्थी नगर पंचायत काकोरी के अध्यक्ष रोहित साहू समेत जिले के पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष लखनऊ जिले के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |